सडक़ों पर उतरीं आंगनबाड़ी वर्कर्ज

By: Oct 24th, 2026 12:54 am

नालागढ़ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र, पहली-दो दिसंबर को दिल्ली घेराव में शामिल होने का ऐलान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
नालागढ़। मानदेय में घोषित एक हजार रुपये की बढ़ोतरी का एरियर सहित भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेच्युटी देने सहित लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने नालागढ़ में प्रदर्शन किया। सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के बैनर तले जुटीं कर्मियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। यूनियन ने चेताया कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष निर्मल कौरए विद्याए पूनमए सीटू जिला महासचिव मोहित वर्मा और कोषाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान मोहित वर्मा ने कहा कि पहली और दो दिसंबर को सीटू के आह्वान पर दिल्ली में प्रस्तावित घेराव में हिमाचल से सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर हिस्सा लेंगी। सम्मानजनक वेतनए सामाजिक सुरक्षा और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर कर्मियां देशभर के मजदूरों के साथ अपनी आवाज उठाएंगी।

मोहित वर्मा ने कहा कि बच्चों के पोषण स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से लेकर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तक आंगनवाड़ी कर्मियां महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का जिम्मा भी उनके कंधों पर है। इसके बावजूद उन्हें जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही। उन्होंने आशंका जताई कि इनसे मजदूरों के संगठन बनानेए सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल करने के अधिकार प्रभावित होंगे।मुख्यमंत्री को भेजे मांगपत्र में यूनियन ने बजट सत्र में घोषित मानदेय बढ़ोतरी का एरियर सहित भुगतान करने और पात्र सेवानिवृत्त कर्मियों को तत्काल ग्रेच्युटी देने की मांग प्रमुखता से उठाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App