खेल-खेल में नशे पर वार
भोरंज कालेज के 50 एनएसएस स्वयंसेवियों ने संभाली जागरूकता की कमान
निजी संवाददाता – भोरंज
राजकीय महाविद्यालय भोरंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शुक्रवार को गोद लिए गांव भदरूं (दिम्मी पंचायत) में नशा मुक्ति अभियान के तहत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह अभियान भारत सरकार के युवा मामले मंत्रालय की ओर से शुरू किए 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमरदीप शर्मा, पुलिस विभाग से अजायब सिंह, दिम्मी पंचायत के प्रधान राकेश और भदरूं शिव मंदिर कमेटी के प्रधान सुदेश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रस्ताव प्रस्तुत किया
डा. आशा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और प्रो. तिलक ने मंच संचालन किया। डॉ. अभिषेक और विनय ने स्वच्छता अभियान का प्रतिनिधित्व कियाए जबकि डॉ. वीरेंद्र और डॉ. पूजा ने पारंपरिक खेलों के आयोजन में विशेष योगदान दिया।
100 लोगोंं ने लिया हिस्सा
इस अवसर पर महाविद्यालय के राजेश और संजू सहित एनएसएस के लगभग 50 स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पंचायत क्षेत्र के करीब 100 लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
