ऑस्ट्रेलिया की टीम 99 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने 56 साल बाद दिया फॉलोऑन, मार्को यानसन ने पांच विकेट लिए
एजेंसियां— गकेबेरहा
दक्षिण अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कप्तान तेम्बा बावुमा के दमदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन पर आउट करके उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके। ऑस्ट्रेलिया का अफ्रीका के खिलाफ चौथा न्यूनतम पारी का स्कोर है। तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 5 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था और तेम्बा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी। इसके साथ ही अफ्रीका को 326 रनों की बढ़त मिली। अफ्रीका ने 5वीं बार ऑस्ट्रेलिया को दिया फॉलोऑन दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट में पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है और दो बार जीत हासिल करने में भी सफल रहा है।
1902 में जोहन्सबर्ग में ऐसा पहली बार हुआ था, जहां मैच ड्रॉ रहा। डरबन में 1967 और 1970 में अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था और मैच भी जीता। इसके बाद 56 साल बाद अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी बढ़त भी हासिल की। अफ्रीका ने पहली पारी 9 विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 99 रन ही बना सकी और अफ्रीका को 326 रनों की बढ़त मिली। इससे पहले 2018 में अफ्रीका में जोहन्सबर्ग में 267 रन की बढ़ हासिल की थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
