दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोके रखे सीएम मान, 50000 का काटा चालान
फ्रांस से लौटे थे, केंद्र पर पंजाब से भेदभाव का आरोप
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया। आप के मुताबिक, पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान का 50 हजार रुपए का चालान भी काटा। अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही। आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब से भेदभाव करती है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई कार्रवाई से यह बात फिर सच साबित हुई है। बता दें कि मान पेरिस में 17 से 21 अक्तूबर तक चले अंतरराष्ट्रीय फूड एंड ट्रेड एग्जीबिशन- 2026 में शामिल हुए थे। केंद्र के फैसले के खिलाफ भगवंत मान को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने फ्रांस दौरे की परमिशन दी थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
