कांग्रेस तैयार, प्रेस वार्ता से होगा भाजपा पर प्रहार, 24-25 और 26 अक्तूबर को संवाददाता सम्मेलन करेंगे पार्टी नेता

By: Oct 21st, 2026 11:07 pm
himachal congress

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने माहौल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा और केंद्रीय चुनाव आयोग को प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए घेरेगी। 24 से 26 अक्तूबर तक यह दौर चलेगा, जिसमें कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के अलावा एआईसीसी पर्यवेक्षक और संगठन के पदाधिकारियों समेत पूर्व मंत्री-विधायकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने बताया कि 24 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से पर्यवेक्षक राव दान सिंह, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। 25 अक्तूबर को बिलासपुर में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर के साथ जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, चंबा में आशा कुमारी के साथ सुरजीत भरमौरी,

हमीरपुर में एआईसीसी सचिव चेतन चौहान के साथ अध्यक्ष मार्केटिंग बोर्ड कुलदीप पठानिया व जिला अध्यक्ष सुमन भारती मौजूद रहेंगे। ऊना में सांसद हरीश मीणा के साथ विधायक विवेक शर्मा व देश राज गौतम, मंडी में एआईसीसी पर्यवेक्षक कमल कांत शर्मा के साथ एआईसीसी सचिव विधित कुमार चौधरी व जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर मौजूद रहेंगी। लाहुल स्पीति में विधायक अनुराधा राणा के साथ जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप, सोलन में विधायक संजय अवस्थी के साथ प्रदेश संगठन महासचिव विनोद जिंटा व जिलाध्यक्ष सुभाष वरमाणी मौजूद रहेंगे। सिरमौर में विधायक अजय सोलंकी के साथ जिलाध्यक्ष आनंद परमार उपस्थित रहेंगे।

यहां ये संभालेंगे कमान

26 अक्तूबर को कांगड़ा में एआईसीसी ऑब्ज़र्वर हरीश मीणा के साथ एआईसीसी सचिव चेतन चौहान व सांसद अनुराग शर्मा मौजूद रहेंगे। कुल्लू में कमल कांत शर्मा के साथ विदित चौधरी, विधायक सुंदर ठाकुर व सेस राम आजाद मौजूद रहेंगे। किन्नौर में राव दान सिंह के साथ मंत्री जगत सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष निगम भंडारी मौजूद रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App