रामशहर में तीन वर्षो से भवन का निर्माण कार्य अधूरा

By: Oct 24th, 2026 12:54 am

28 पंचायत के ग्रामीणों में सरकार और विभाग के प्रति गहरा रोष, लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
निजी संवाददाता-रामशहर
जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर तहसील कार्यालय भवन का धनराशि अभाव के कारण पिछले तीन वर्षों से अधर में लटका पड़े रहने के कारण 28 पंचायत के ग्रामीणों में सरकार विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों में परस राम शर्मा, सुरेश कुमार, पोलू, आरपी कोडल, हीरा लाल, विजय कुमार, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, अशोक शर्मा, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार, सोमनाथ, बस्सी, रमन कुमार, गुरु बक्स, मोनू, राजू, आशीष, गोपाल, रजत, सोमनाथ, बस्सी, बीटू, हंसराज, लक्ष्मण ग्रामीणों ने बताया की इस तहसील कार्यालय के नए भवन का कार्य पिछले 3 वर्षों से धन के अभाव के कारण अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया की सन 1980 में सरकार एवं विभाग ने रामशहर में उप तहसील कार्यालय को खोल रखा है और पिछले 5 वर्षों से अपग्रेड कर तहसील का दर्जा दिया गया है। इस समय तहसील कार्यालय में पिछले कई वर्षों से कई पद रिक्त चले आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने में भी भारी दिक्कत का सामना झेलना पड़ता है।

इस तहसील कार्यालय में 28 पंचायतो के ग्रामीण दूर-दूर से अपना राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए दस्तक देते है इस समय कार्यालय में सीनियर असिस्टेंट का पद 5 वर्ष से , जेबाईटी का 5 वर्ष से ,सहायक कार्यालय कानून का पिछले कई वर्षों से, इसके अलावा तीन पद पटवरियों के पद भी खाली चले आ रहे हैं। डोली में 4 मास से, बयाला में 8 माह से , दिगल में एक माह से रिक्त है। इस तहसील कार्यालय में 11 पटवार सर्कल पढ़ते हैं और इससे पूर्व 17 पटवार सर्कल पढ़ते थे। तहसील कार्यालय में सफाई कर्मचारी तक उपलब्ध नहीं है। पुराना तहसील कार्यालय का भवन की हालात खस्ता छत जर्जर होने के कारण से बारिश और बरसात के मौसम में जगह-जगह से पानी टपकने करने के कारण तहसील में धरे पड़े दस्तावेज भी खराब पड़ जाते हैं।कि नए तहसील भवन के लिए धन राशि का बजट एवं तहसील में पड़े रिक्त पदों को भी शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App