छुट्टी के दिन आईजीएमसी की इमरजेंसी में उमड़ी भीड़

By: Oct 27th, 2026 12:02 am

पर्ची काउंटर से अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन रूम के बाहर लगी कतारें, इमरजेंसी में मरीजों को मिला उपचार

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को सरकारी अवकाश के चलते इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज आईजीएमसी में नियमित ओपीडी बंद रही। इसके चलते अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इमरजेंसी के पर्ची काउंटर पर पंजीकरण करवाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही बनी रही। वहीं, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन रूम के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हालांकि, नियमित ओपीडी बंद रहने के बावजूद अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया गया। सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहीं।

ऐसे में उपचार की जरूरत वाले मरीज इमरजेंसी पहुंचे। यहां मरीजों का पंजीकरण किया गया और जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई गई। अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों की भीड़ के कारण पर्ची काउंटर के बाहर काफी चहल-पहल रही। आईजीएमसी प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है। यहां शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सरकारी अवकाश के दौरान नियमित ओपीडी बंद रहने पर इमरजेंसी सेवा मरीजों के लिए महत्वपूर्ण रहती है। सोमवार को भी इमरजेंसी में उपचार के लिए मरीज पहुंचते रहे।

जांच करवाने के लिए भी करना पड़ा इंतजार

अस्पताल में मरीजों की भीड़ का असर जांच कक्षों के बाहर भी दिखाई दिया। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन करवाने के लिए पहुंचे ्रमरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इन जांचों के आधार पर चिकित्सक मरीजों की बीमारी की स्थिति का आकलन कर आगे के उपचार का निर्णय लेते हैं। ऐसे में मरीजों के लिए समय पर जांच करवाना महत्वपूर्ण रहता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App