आखिर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी

By: Oct 23rd, 2026 10:29 pm

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली में जो सिंगर का 30 अक्तूबर को कंसर्ट होने वाला है, आखिरकार उसे मंजूरी मिल गई है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चलते कंसर्ट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने विचार विमर्श करके कंसर्ट को परमिशन दे दी है। सूत्रों के मुताबिक आयोजकों के साथ सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई दौर की बैठकें हुईं।

इस दौरान आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्लान पेश किया, जिसके बाद कंसर्ट की अनुमति दे दी गई है। अब फैंस 30 अक्तूबर को दिल्ली में दिलजीत की परफार्मेंस का आनंद ले सकेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App