TGT नियुक्ति पर शिक्षा निदेशालय ने लगाई नई शर्त, जानिए
शिमला। हिमाचल में प्रशिक्षु आधार पर नियुक्त किए गए 908 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की नियुक्ति को लेकर शिक्षा निदेशालय ने नई शर्त जोड़ दी है। अब इन शिक्षकों की नियुक्ति संबंधित शिक्षक के मामले में किसी न्यायालय में लंबित या निर्णीत मुकदमे अथवा प्राथमिकी (एफआईआर) के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर पहले जारी किए गए नियुक्ति आदेशों में नई शर्त शामिल की है।
निदेशालय के आदेश के अनुसार टीजीटी कला, नॉन मेडिकल और मेडिकल संकाय में 409, 333 और 166 उम्मीदवारों को प्रशिक्षु आधार पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव की सिफारिश के आधार पर पहले आदेश जारी किए गए थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
