Karamchari News : वरिष्ठ वनरक्षक पदोन्नति का Time period कम करने की मांग

By: Oct 26th, 2026 11:26 pm

वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ ने सरकार से किया आग्रह

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ ने कर्मचारियों के वेतन-भतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ वरिष्ठ वनरक्षक प्रोमोशन की समयावधि कम करने की मांग प्रमुखता के साथ उठाई है। साथ ही सहायक वन रक्षक के बजाय फोरेस्ट गार्ड की नियमित भर्ती और गन लाइलेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने का मामला भी उठाया है। संघ ने फैसला लिया है कि कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को एकजुटता के साथ सरकार और विभाग के समक्ष रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ वृत शिमला की बैठक खलीनी स्थित मिस्ट चैंबर में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमन शर्मा ने की, जबकि राज्य महासचिव दिनेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से बैठक में शामिल रहे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में फील्ड स्तर के कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वर्दी न मिलने का मामला उठाया गया। सदस्यों का कहना था कि फील्ड कर्मियों को समय पर वर्दी नहीं मिल पा रही है। वहीं बैठक में वेतन के साथ मिलने वाले अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की मांग रखी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App