डीए बढऩे से खिले कर्मचारियों के चेहरे
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपए देने की घोषणा का भी किया स्वागत, सीएम को कहा थैंक्स
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने त्योहारी सीजन में प्रदेश के कर्मचारियों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा का ऊना जिले के कर्मचारी वर्ग ने स्वागत किया है। कर्मचारियों ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के दौर में डीए बढऩे से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा भी उनके लिए राहत लेकर आई है। त्योहारों से पहले मुख्यमंत्री की ओर से की गई इन घोषणाओं से कर्मचारी वर्ग में खुशी है। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ऊना के अध्यक्ष अशोक कुमार और महासचिव गगन जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से डीए में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा है। इसके लिए कर्मचारी वर्ग मुख्यमंत्री का आभारी है। ऊना में टीजीटी हिंदी के पद पर कार्यरत अंजना कुमारी, टीजीटी आर्ट्स जसवीर कौर और टीजीटी साइंस अनु जसवाल ने भी घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मिली इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी है। महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
एरियर न मिलने से स्कूल प्रवक्ता संघ निराश
दौलतपुर चौक । हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा का स्वागत किया है, लेकिन डीए एरियर को लेकर स्थिति स्पष्ट न किए जाने पर निराशा भी जताई है। संघ ने कहा कि काफी समय बाद दिवाली से पहले डीए देने के आदेश जारी हुए है,इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार, यशपाल धीमान, के हर सिंह बैंस, राजीव कौशल, सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मनजीत सोनी, सीमा सोहल, गगरेट ब्लॉक एडवाइजर सुरेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गुरमेल सिंह, वाइस चेयरमैन संदीप लट, एडवाइजर पवन डडवाल, गुरदीप सिंह, संजीव डडवाल मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
