तमिलनाडु में 100 करोड़ के घोटाले में पूर्व मंत्री अरेस्ट
आरोप, 1000 प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के बदले पार्टी फंड के लिए वसूले पैसे
एजेंसियां — चेन्नई
तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और डीएमके नेता अनबिल महेश पोय्यामोझी को सोमवार को 100 करोड़ रुपए के प्राइवेट स्कूल घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। महेश पर आरोप है कि उन्होंने 2021 से 2026 तक स्कूल शिक्षा मंत्री रहने के दौरान 1,000 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन से पार्टी फंड के नाम पर पैसे वसूले। आरोप है कि इसके बदले स्कूलों को स्थायी मान्यता और अन्य प्रशासनिक मंजूरियां दी गईं।
महेश ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत भी लगाई थी। सोमवार को उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
