राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का पठानकोट चौक पर स्वागत

By: Oct 22nd, 2026 12:02 am

जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने जोगिंद्रनगर को मेहनतकश लोगों की धरती बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों से मुलाकात और संवाद उनके लिए महत्वपूर्ण रहा है। कुल्लू दशहरा के शुभारंभ समारोह में भाग लेने जाते समय राज्यपाल बुधवार को जोगिंद्रनगर के पठानकोट चौक पर कुछ समय के लिए रुके। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान मंडी जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया और रोटरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने हिमाचली परंपरा के अनुसार टोपी और मफलर पहनाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने भी उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा जोगिंदर नगर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App