दिवाली पर एचआरटीसी हमीरपुर के लिए चलाएगी 22 स्पेशल बसें

By: Oct 24th, 2026 12:53 am

दिल्ली और चंडीगढ़ से यात्रियों की डिमांड पर चलाई जाएंगी निगम की बसें
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो दिवाली पर घर आने वाले हमीरपुर के लोगों के लिए 22 स्पैशल बसें चलाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह स्पैशल बसें छह और सात नवंबर को दिल्ली और चंडीगढ़ से चलाई जाएगीं, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े। निगम ने स्पैशल बसों का कोड और टाइम निगम की साइट पर अपलोड कर दिया है, ताकि यात्री समय पर स्पैशल बसों में अपनी सीट पक्की करवा सकें। डिमांड बढऩे पर बसों की संख्यां में और भी इजाफा किया जाएगा। बता दें कि चंडीगढ़ और दिल्ली के आस-पास क्षेत्रों में पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में रहने वाले हमीरपुर के लोग दिवाली मनाने के लिए बड़ी संख्यां में घर लौटते हैं। ऐसे में नियमित बसों में सीटें जल्दी भर जाती हैं और यात्रियों को दिवाली क दौरान सीटों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर खड़े-खड़े ही हमीरपुर तक पहुंचना पड़ता है।

ऐसे में निगम की अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगें और घर पहुंचना आसान हो जाएगा। दिवाली के दौरान बसों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने पहले से ही यह व्यवस्था कर दी है, ताकि दिवाली मनाने घर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े। अतिरिक्त बसों के संचालन से नियमित बस सेवाओं पर यात्रियों का दवाब कम करने में भी मदद मिलेगी। निगम की स्पैशल बसें छह और सात नवंबर को चलाई जाएंगीं। इनमें हमीरपुर डिपा सेे 10 स्पैशल बसें, बिलासपुर डिपो से सात बसें, ऊना डिपो से तीन बसें और नालागढ़ डिपो से दो स्पैशल बसें दिल्ली और चंडीगढ़ से हमीरपुर व सुजानपुर के लिए चलाई जाएंगीं।

शेड्यूल
चंडीगढ़ बस स्टैंड से बिलासपुर डिपो की बस सुबह 10:10 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की 11:50 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की 1:15 बजे वाया फोरलेन, बिलासपुर डिपो की 2:20 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की 2:50 बजे वाया फोरलेन, बिलासपुर डिपो की 3:30 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की 4:10 बजे वाया फोरलेन, बिलासपुर डिपो की 5:10 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की रात 8:30 बजे वाया फोरलेन हमीरपुर के लिए बस चलाई जाएगी। इसके अलावा हमीरपुर डिपो की शाम 6:35 बजे वाया फोरलेन सुजानपुर के लिए स्पैशल बस चलाई जाएगी।

राजकुमार पाठक के बोल
निगम के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि लोगों की डिमांड को देखते हुए यह स्पैशल बसें छह और सात नवंबर को चंडीगढ़ और दिल्ली बस स्टैंड से चलाई जाएंगी। इसके अलावा बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना इत्यादि स्टेशनों के लिए भी यात्रियों की डिमांड पर स्पैशल बसें भेजी जाएंगीं, ताकि यात्रियों को दिवाली मनाने घर पहुंचने के लिए किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े।

बसों की टाइमिंग
दिल्ली से हमीरपुर के लिए हमीरपुर डिपो की स्पैशल बस शाम 8:14 बजे वाया फोरलेन, हमीरपुर डिपो की रात 9:28 बजे वाया फोरलेन, नालागढ़ डिपो की रात 9:30 बजे वाया धनेटा, हमीरपुर डिपो की रात 9:42 बजे वाया ऊना, भोटा, बिलासपुर डिपो की रात 10:18 बजे वाया फोरलेन और हमीरपुर डिपो की रात 8:04 बजे वाया फोरलेन चलाई जाएगी। जबकि दिल्ली से सुजानपुर के लिए ऊना डिपो की स्पैशल बस रात 8:25 बजे वाया फोरलेन, ऊना डिपो की बस रात 8:52 बजे वाया नादौन, ऊना डिपो की रात 8:36 बजे वाया ऊना, नालागढ़ डिपो की रात 9:08 बजे वाया फोरलेन और बिलासपुर डिपो की रात 10:08 बजे वाया फोरलेन सुजानपुर के लिए स्पैशल बस चलाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App