दाड़लाघाट बाजार में लाइफस्टाइल के शोरूम शुभारंभ
पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने किया उद्घाटन, एक ही छत के नीचे ग्राहकों को मिलेंगा समान
निजी संवाददाता-दाड़लाघाट
दाड़लाघाट बाजार में गुरुवार को सर्वम लाइफस्टाइल की नए शुरूम का शुभारंभ किया गया। शुरूम का उद्घाटन ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुरूम के संचालक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नई दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर बीकानेर होटल के समीप स्थित अंबुज होटल दाड़लाघाट की ऊपरी मंजिल पर खोली गई है। उनकी एक शुरूम पहले से ही दाड़लाघाट पुराना बस स्टैंड पर भी संचालित है। उन्होंने बताया कि सर्वम लाइफस्टाइल को सब कुछ, सबके लिए की थीम पर शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट आइटम और खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही दुकान में 99 स्टोर की सुविधा भी दी गई है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने शुरूम के संचालक नरेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों और फैशन से जुड़ा सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर ही उचित दामों पर अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध होगा। वहीं, संचालक नरेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक बार शुरूम पर जरूर आएं और कम कीमतों पर खरीदारी का लाभ उठाएं। राकेश गौतम, ओमप्रकाश शर्मा, कमल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, पंकज गुप्ता, ऋषव, राहुल चौधरी, प्रेम, पवन शर्मा और पूर्व प्रधान नवगांव कृष्ण देव गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
