Kangra News: खन्यारा के निजी होटल में CIA का छापा, 10.36 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपए बरामद
नरेन कुमार-धर्मशाला
कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने देर रात खन्यारा स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर 10.36 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) और एक लाख रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना धर्मशाला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर खन्यारा के निजी होटल के एक कमरे में दबिश दी गई। इस दौरान सुनील कुमार निवासी गांव जलालाबाद, डाकघर फाजिल्का और मनजीत सिंह निवासी गांव मुंडी, खरड़, पंजाब को काबू किया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान दोनों के कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगडा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के मुख्य स्रोतों और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, छापेमारी के दौरान होटल मालिक, संचालक और कर्मचारियों की ओर से पुलिस को दिए गए सहयोग की कांगड़ा पुलिस ने सराहना की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
