गुरुकुल के कौतस्व ठाकुर बेस्ट एथलीट

By: Oct 16th, 2026 12:56 am

लड़कियों में हिम अकादमी विकासनगर और लडक़ों में एमपीपीएस मलोटी की टीम बनी ओवरऑल विजेता
कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
अणु के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित की जा अंडर-14 लडक़ों और लड़कियों की जिला स्तरीय एथेलेटिक्स मीट गुरुवार को संपन्न हो गई। लडक़ों में बेस्ट एथलीट न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर के कौस्तव ठाकुर और लड़कियों मेंं हिम अकादमी विकासनगर की प्रियांशी वशिष्ठ को बेस्ट एथलीट चुना गया, जबकि ओवरऑल का खिताब एमपीपीएस मलोटी की टीम ने जीता और न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की टीम उपविजेता रही। लड़कियों में हिम अकादमी विकासनगर ओवरऑल विजेता और हाई स्कूल चौकी जंबाल उपविजेता रहा। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मु यातिथि के रूप में चौकी जंबाला स्कूल के हैडमास्टर रिपन परमार ने मु यातिथि के रूप में शिरक्त और टूर्नामेंंट के विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आखिरी दिन लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में बीपीएस जलाड़ी की सारा सैनी ने गोल्ड, ऐम पब्लिक स्कूल की दिव्या शर्मा ने सिल्वर मेडल और हिम अकादमी हीरानगर की नेहाल ने ब्राउंज मेडल जीता। डिशकश थ्रो में बीपीएस जलाड़ी की सारा सैनी ने गोल्ड, हाई स्कूल सासन के नंदू ने सिल्वर मेडल और हिम अकादमी हीरानगर के नेहाल ने ब्राउंज मेडल जीता। हाईजंप में सीसे स्कूल जोल सप्पड़ स्कूल की सेजल ने गोल्ड, जोल सप्पड़ स्कूल की ही पलक ने सिल्वर मेडल और हाई स्कूल सासन की नंदू ने ब्राउंज मेडल जीता। लांग जंप में हिम अकादमी विकासनगर की प्रियांशी वशिष्ठ ने गोल्ड, हिम अकादमी विकासनगर की अन्वी ठाकुर ने सिल्वर मेडल और सुपर मैग्रेट स्कूल की सरन्या भारद्वाज ने ब्राउज मेडल जीता। लडक़ों के शॉटपुट में हिम अकादमी विकासनगर का पियूष ठाकुर ने गोल्ड, एमपीपीएस मलोटी के नितेश यादव ने सिल्वर मेडल और हिम अकादमी विकासनगर के स्टैनजिन चोसदान ने ब्राउंज मेडल जीता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App