शिमला में आलोचना कृति का लोकार्पण

By: Oct 26th, 2026 10:45 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर सभागार में वरिष्ठ आलोचक डा. हेमराज कौशिक के रचना कर्म पर प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण डा. पंकज ललित आईएएस निदेशक महिला एवं बाल विकास के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. उषा बंदे ने की और विशेष अतिथि के रूप में मंच पर दयाशंकर शुक्ल सागर, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक चंडीगढ़ से पधारे डा. अश्वनी शांडिल्य, साहित्यकार आलोचक और प्रोफेसर मनोविज्ञान डा. रोशन लाल जिंटा उपस्थित रहे।

लेखक जगदीश बाली ने हिमालय मंच तथा कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत डा. हेमराज कौशिक और एसआर हरनोट ने हिमाचली टोपी, शाल और मफलर पहनाकर किया। डाक्टर पंकज ललित ने डा. कौशिक को एक ऐसा लेखक बताया, जो निरंतर बरसों से साहित्य सेवा कर रहे हैं और देश के प्रख्यात लेखकों पर भी खूब मेहनत से लिख रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App