लवी मेला…29 से सजेगा वॉलीबॉल का मैदान

By: Oct 27th, 2026 12:01 am

रामपुर में तीन दिन चलेगी अखिल भारतीय आमंत्रित प्रतियोगिता, बुशहर वालीबॉल एसोसिएशन ने तैयारियों को लेकर की बैठक

वरिष्ठ संवाददाता-रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर प्रशासन के तत्वावधान में बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से 29 से 31 अक्तूबर तक अखिल भारतीय आमंत्रित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाए रामपुर बुशहर के खेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियोंए खेल मैदान की व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतियोगिता को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। साथ ही आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को आपसी समन्वय और सहयोग से निभाने पर जोर दिया गया। खिलाडिय़ों के लिए बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर बुशहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतए परंपराओं और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। मेले के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय आमंत्रित वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से रामपुर बुशहर की पहचान खेल गतिविधियों के क्षेत्र में भी मजबूत होगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रशासन, आयोजकों, खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता का सहयोग आवश्यक है। एसोसिएशन ने क्षेत्र के खेल प्रेमि यों और स्थानीय लोगों से 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने कीअपील की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App