चूल्हा-चौका छोड़ खरीददारी को पहुंचीं सुहागिनें
ब्यूटी पार्लर, मनियारी, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों पर रही रौनक, व्यापारियों के खिले चेहरे
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
करवा चौथ के पर्व को लेकर दौलतपुर चौक सहित आसपास के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है।सोमवार को छुट्टी होने की वजह से व्रत से पहले महिलाओं ने घरेलू कार्यों को विराम देकर खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया। ब्यूटी पार्लर, मनियारी, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने नए सूट, साडय़िां, बिंदियां, कांच की चूडय़िां, लिपस्टिक और सुहाग से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ को लेकर बाजारों में फेणियों, नारियल, सेब, केले, जलेबी और अन्य मिठाइयों के स्टॉल भी सज गए हैं।
मंदी छंटने की जगी उम्मीद
व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू ने बताया कि करवा चौथ का पर्व स्थानीय व्यापारियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। बाजारों में बढ़ी ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी से कारोबार को गति मिली है। लंबे समय से छाई मंदी अब काफी हद तक छंटती नजर आ रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
