पपलाह में शरारती तत्त्वों ने फूँकी कार

By: Oct 16th, 2026 12:55 am

बसूं गांव में कार जलाने की घटना से रोष, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
निजी संवाददाता- जयसिंहपुर
उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली पपलाह पंचायत के बसूं गांव में असामाजिक तत्त्वों की एक संदेहास्पद और नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि सामने आई है। बुधवार की रात को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने सडक़ के किनारे खड़ी एक बेलेनो कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय निवासियों में चिंता और रोष का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार बसूं गांव के रहने वाले देवराज अपने निजी कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने बुधवार शाम को बलेनो कार को हमेशा की तरह अपने आवास से कुछ दूरी पर सडक़ किनारे पार्क किया था। रात के समय किसी अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मामले का खुलासा गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जब क्षेत्र में बच्चों को ले जाने वाले एक स्कूल बस चालक की नजर जली हुई गाड़ी पर पड़ी। चालक ने तुरंत दूरभाष के माध्यम से वाहन मालिक देवराज को इस संबंध में सूचित किया। सूचना मिलते ही देवराज तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान नंदनी को दी। प्रधान की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App