चंबा से कटा पांगी का संपर्क, साच पास में सीजन की तीसरी बर्फबारी, बैरागढ़-किलाड़ मार्ग बंद

By: Oct 7th, 2026 12:47 pm

दीपक शर्मा—चंबा

चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर मंगलवार शाम हुई ताजा बर्फबारी के चलते आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार साच पास में शाम करीब 5 बजे से बर्फबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। अनुमान है कि पास में 5 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। इस वर्ष यह तीसरी बार है जब साच पास ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी है।

बर्फबारी के चलते बैरागढ़ से किलाड़ (पांगी) को जोडऩे वाला इकलौता मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से पांगी घाटी का संपर्क चंबा मुख्यालय से कट गया है। उधर, प्रशासन ने भी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों से अपील की है कि मौसम साफ होने और सडक़ बहाल होने तक साच पास की तरफ सफर न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App