टोल दरों में बढ़ोतरी पर चंगर की जनता भडक़ी

By: Oct 2nd, 2026 12:53 am

टोल प्लाजा घट्टा में इकठा हुए कई पंचायत प्रधानों-वाहन चालकों ने बढ़ोतरी का किया विरोध

जिला संवाददाता- कांगड़ा
पहली अक्तूबर से टोल दरों में हुई बढ़ोतरी पर चंगर क्षेत्र की जनता, पंचायत प्रतिनिधि और वाहन चालकों ने कड़ा ऐतराज जताया है। टोल प्लाजा घट्टा में इकठा हुए कई पंचायत प्रधानों, एवं वाहन चालकों ने इस बढ़ोतरी का विरोध किया। टोल नाके पर तैनात मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से बात की। उन्होंने एनएचएआई द्वारा जारी आदेश का हवाला देकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन जनता का आक्रोश कम नहीं हुआ। बात बढऩे पर एसडीएम कांगड़ा को मौके पर आना पड़ा। एसडीएम कांगड़ा डा. अंजलि गर्ग ने मौके पर पहुंच स्थिति को समझा और जनप्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने कहा कि वे जल्दी इस समस्या को एनएचएआई अधिकारियों और प्रोजेक्ट डायरेक्टर के समक्ष रखेंगी।

अगर नियमों के तहत दूसरे टोल नाकों पर रियायतें दी जा रही हैं तो यहां भी लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दो तीन दिन में इस संबंध में जानकारी देने की बात कही। जनप्रतिनिधियों, वाहन चालकों और जनता में ख़ासा रोष देखा जा रहा है अगर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सडक़ों पर उतर कर टोल प्लाजा पर धरना देने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय दौलतपुरए रानीताल और आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधिए टैक्सी यूनियनेंए वाहन चालकए पहल समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App