प्रभास के बर्थडे से पहले प्रशांत नील ने की मुलाकात, सालार 2 के लिए फैंस का बढ़ा इंतजार
होम्बले फिल्म्स की ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ के ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टाइटल्स में शामिल होने के बाद, डायरेक्टर प्रशांत नील ने सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन से पहले शाम पर उनसे मुलाकात की।
होम्बले फिल्म्स की प्रभास स्टारर ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सिनेमा में नया मुकाम हासिल किया। प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का शानदार आंकड़ा अपने नाम करते हुए खानसार की डिस्टोपियन दुनिया में सेट अनोखी कहानी से दर्शकों का दिल भी जीता। अपने बड़े पैमाने के साथ होम्बेल फिल्म्स ने फिल्म के सीक्वल सालार: भाग 2 – शौर्यंगा पर्व के लिए उम्मीदें ऊंची रखी है और इस तरह से यह सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
सुपरस्टार प्रभास जैसे कि आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं ऐसे में इस खास दिन की खुशी में चार चांद लगाते हुए, डायरेक्टर प्रशांत नील ने एक्टर के जन्मदिन से एक दिन पहले उनसे मुलाकात करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आगे के रोमांचक सफर पर भी चर्चा की। इस खास पल को और खास बनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर करते हुए लिखा है, “एक स्पेशल दिन पर एक स्पेशल रीयूनियन ♥️ हमारे इकलौते वायलेंट मैन #Prabhas को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! हम इस धमाकेदार जोड़ी को एक बार फिर एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… #Salaar2”
https://x.com/SalaarTheSaga/status/2113480507468161382
KGF से लेकर कांतारा तक होम्बले फिल्म्स ने कई शानदार पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘सालार’ फ्रेंचाइजी भी इन्हीं बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे न सिर्फ देश भर में मौजूद दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है बल्कि इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। अब जब सभी बेसब्री से सिक्वल को देखने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सामने आया यह लेटेस्ट अपडेट दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ाते हुए और ज्यादा अपडेट्स के लिए फैंस को बेकरार कर रहा है।
इसके अलावा, जबरदस्त बजट में बनी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनकर सामने आई। इतना ही नहीं, यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड तेलुगु फिल्म और साथ ही साथ दुनियाभर में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। सिल्वर स्क्रीन के अलावा फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त कामयाबी मिली। यह एक साल से ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करती रही और इसे बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा। बताया जाता है कि होम मीडिया पर ब्लॉकबस्टर के तौर पर यह 300 दिनों से ज्यादा समय तक ट्रेंड करती रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
