प्रतिका ने बल्ले से मचाया तहलका, भारत ने नौ विकेट से रौंदा जिम्बाब्वे, शेफाली की आतिशी फिफ्टी

By: Oct 23rd, 2026 9:34 pm

एजेंसियां— वडोदरा

भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 198 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 27.1 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की इस एकतरफा और आसान जीत की मुख्य सूत्रधार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल रहीं, जिन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पावरप्ले में ही आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन की मजबूत साझेदारी की। मंधाना 32 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं शेफाली ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। शेफाली ने महज 33 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोके, जिसमें पांच चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App