भारत-न्यूजीलैंड में दूसरा टी-20 आज, ईशान बाहर, कुमार कुशाग्र किए शामिल
क्राइस्टचर्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में बल्लेबाजों के दम पर बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया, लेकिन अगर उसे अपना विजय अभियान जारी रखना है, तो बड़ी चुनौती का सामना करना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी पता चलेगा कि भारत की टीम में कितना दमखम है। पिछले कुछ समय की तरह पहले टी-20 मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा। अगर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता, तो परिणाम उल्टा हो सकता था। भारत ने 226 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता बाकी मैचों में भारी पड़ सकती है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।
ईशान की जगह क्राइस्टचर्च में ही मौजूद इंडिया-ए टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दूसरे टी-20 के लिए बैकअप के तौर पर मुख्य भारतीय टीम में शामिल किया गया है। झारखंड के बोकारो से ताल्लुक रखने वाले 21 वर्षीय कुमार कुशाग्र के लिए यह अवसर किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्हें न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम में जगह मिली है, बल्कि अगले महीने होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भी पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम से बुलावा आया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
