शिमला में ट्रैफिक संभालने सडक़ों पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

By: Oct 27th, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
राजधानी शिमला में वीकेंड के दौरान पर्यटकों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने तथा जाम की स्थिति से बचने के लिए शिमला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में यातायात की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत के अनुसार मौके पर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। वीकेंड के दौरान शिमला में पर्यटकों की आमद बढऩे से प्रमुख सडक़ों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।

ऐसे में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती रहता है। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, ताकि वाहनों की आवाजाही बाधित न हो और लोगों को जाम में न फंसना पड़े। यातायात व्यवस्था संभालने में तैनात पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए यातायात के दबाव पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थागत कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App