फेस्टिवल पर सुभाष ज्वेलर्स नाहन में विशेष ऑफर

By: Oct 22nd, 2026 12:02 am

गुन्नूघाट में शोरूम में 30 हजार की खरीददारी पर गिफ्ट, 6.99 प्रतिशत बनवाई पर लें जेवरात

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
नाहन में रियासतकाल से ज्वेलरी के मार्केट में ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतर रहे वर्तमान में सुभाष ज्वेलर्स गुन्नूघाट नाहन ने फेस्टिवल सीजन को लेकर ग्राहकों के लिए सोना, चांदी व डायमंड के आकर्षक डिजाइन तैयार किए हैं। करीब 400 सालों से सुभाष ज्वेलर्स की वर्तमान में 12वीं पीढ़ी के रूप में विशारद वर्मा सुभाष ज्वेलर्स गुन्नूघाट नाहन का संचालन कर ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। आकर्षक रूप से तैयार सुभाष ज्वेलर्स गुन्नूघाट नाहन के शोरूम में फेस्टिवल सीजन के लिए मंगलसूत्र, सोने व डायमंड के सैट, कढ़े, ईयर रिंग्स व महिलाओं की आकर्षक डिजाइन में तैयार चूडिय़ां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नवरात्र के साथ-साथ दशहरा, धनतेरस, दीपावली, करवाचौथ व भाईदूज जैसे तमाम त्योहारों के लिए सुभाष ज्वेलर्स ने ज्वेलरी का अपार संग्रह किया है। सुभाष ज्वेलर्स के संचालक विशारद वर्मा (बिशू) ने बताया कि ग्राहकों के लिए फेस्टिवल सीजन के दौरान बनवाई पर केवल 6.99 प्रतिशत शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने सोने पर शत्-प्रतिशत सोना वापिस दिया जा रहा है। विशारद वर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए 30 हजार की खरीददारी पर ग्राहकों के लिए एक निश्चित उपहार रखा गया है। वर्ष 2019 में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ज्वेलरी प्रदर्शनी में सुभाष ज्वेलर्स नाहन को बेस्ट ज्वेलरी डिजाइन का पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि डायमंड ज्वेलरी पर 30 प्रतिशत तक की छूट रखी गई है। उन्होंने कहा कि सुभाष ज्वेलर्स नाहन में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से सर्टिफाइड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 30 हजार की खरीददारी पर ग्राहकों के लिए शानदार उपहार रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुराने सोने के एक्सचेंज पर ग्राहकों के लिए शत्-प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू रखी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App