जल्द हटाई जाए सोलो पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक

By: Oct 27th, 2026 12:02 am

विदेशी पायलट्स-स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से लगाई गुहार

कार्यालय संवाददाता- बैजनाथ
विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग घाटी में प्रशासन की ओर से तीन दिनों के लिए सोलो पैराग्लाइडिंग पर लगाई गई रोक को लेकर विदेशी सोलो पायलटों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर विदेशी पायलटों और स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया कि सोलो पैराग्लाइडिंग पर लगाई गई रोक को जल्द हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पर्यटन गतिविधियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि बीड़-बिलिंग में विदेशों से बड़ी संख्या में सोलो पैराग्लाइडिंग पायलट लंबे समय के लिए उड़ान भरने पहुंचते हैं। ऐसे में यदि सोलो उड़ानों पर रोक जारी रहती हैए तो विदेशी पायलटों का इस घाटी से मोहभंग हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि मौजूदा परिस्थितियों के चलते कई पायलट मनाली अथवा अन्य पैराग्लाइडिंग स्थलों का रुख कर सकते हैं। इससे न केवल बीड़.बिलिंग की अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रभावित होगी। राज्यसभा सांसद ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और इस मामले में मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए।

सांसद ने दिया आश्वसन

सांसद ने पायलटों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले में आवश्यक प्रयास करेंगे, ताकि मंगलवार सुबह अथवा बुधवार से पायलट दोबारा उड़ान भर सकें। उनके इस आश्वासन के बाद पायलटों और स्थानीय लोगों को जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती
प्रतिनिधिमंडल ने एक अन्य गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिकृत पैराग्लाइडिंग साइटों पर रोक लगने के बाद कुछ पायलट अनाधिकृत स्थानों से उड़ान भरने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं। ऐसे में रोक लगाने के साथ- साथ सुरक्षित उड़ानों को सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार करना भी जरूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App