करवाचौथ से बहार…बिलासपुर के बाजार गुलजार
कपड़ों से मेहंदी तक बढ़ गई खरीददारी, फेस्टिवल सीजन में दुकानदारों को अच्छे कारोबार की जगी उम्मीद
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों की आहट के साथ बिलासपुर के बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों, चूडय़िों, मेहंदी और अन्य शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की चहल-पहल बढ़ी है, वहीं दिवाली की तैयारियों को लेकर भी लोग खरीदारी में जुटने लगे हैं। बाजारों में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और ग्राहकों की आवाजाही से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं त्योहार के लिए कपड़े, चूडय़िां और शृंगार का सामान खरीद रही हैं। मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के स्टॉल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही दिवाली को लेकर घरों को सजाने-संवारने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
व्यापारियों को बेहतर कारोबार की आस
त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। व्यापारियों को आस है कि करवाचौथ और दिवाली के दौरान खरीददारी में और तेजी आएगी। वहीं, बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी हो गया है, लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कपड़ों और मेकअप के सामान की बढ़ी मांग
बाजार में पारंपरिक परिधानों, दुपट्टों, चूडय़िों और अन्य मेकअप की सामग्री की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। दुकानों के बाहर सजे रंग-बिरंगे कपड़े और आकर्षक डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। महिलाएं अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में बढ़ती भीड़ से त्योहारों का उत्साह साफ झलक रहा है। साथ ही साथ करवाचौथ के साथ लोग दीपावली की तैयारियों में भी जुट गए हैं। घरों की सजावट, पूजा सामग्री, बर्तनों और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढऩे लगी है। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक और बढऩे की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
