1970 में जली रामलीला की ज्योति आज भी रोशन

By: Oct 24th, 2026 12:54 am

बरठीं में 56वें वर्ष का भव्य समापन, स्वर्गीय एम. एस. चंदेल ने रखी थी ऐतिहासिक रामलीला की नींव
निजी संवाददाता – बरठीं
विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं में आदर्श रामानाटक क्लब बरठीं द्वारा आयोजित रामलीला के 56वें वर्षगांठ का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, लव-कुश वीरता के दृश्य, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त तहसीलदार विशन दास गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गौर करने वाली बात है कि इस ऐतिहासिक आदर्श रामा नाटक क्लब बरठीं का शुभारंभ वर्ष 1970 में स्वर्गीय एम. एस. चंदेल ने किया था, जो उस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के रूप में कार्यरत थे। मंच पर रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत करने और प्रबंधन संभालने वालों में राकेश मैहता, बिशन गौतम, इंद्रसेन, पद्मनाभ व्यास, बिजया, अमित, भीमेश्वर गौतम, विनायक, अजय, अंकित, संजीव, रोहित, अमन, पंकज, देशराज, शुभम द्विवेदी, विशाल, निखिल, भुवनेश्वर, अमन, कृष्णा, अंकुश, सूर्य, विशाल, प्रदीप, हर्ष, अंश, समाजसेवी ज्योति प्रसाद गौतम, अक्षित, चन्द्रशेखर, ममता, प्रिंस, हंसराज, सुरेंद्र लाल, रविंद्र, संजीव, मनोज और घनश्याम शामिल रहे।

इन दिग्गजों और कलाकारों ने निभाई मुख्य भूमिका
रामलीला को सफल बनाने में क्लब के निदेशक कुलदीप धीमान, प्रधान अशोक कुमार धीमान, उप प्रधान मोहित व्यास, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार गौतम और पूर्व प्रधान प्रेम लाल गौतम सहित कई दिग्गजों का विशेष योगदान रहा।

सुरीली जुगलबंदी

संगीत कला के माध्यम से रूप लाल, अजय, आयुष और विशन लाल ने समां बांधा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App