लंबित वित्तीय लाभों का मुद्दा गूंजा

By: Oct 16th, 2026 12:55 am

परवाणू में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने मेडिकल बिलों के भुगतान पर जोर
निजी संवाददाता-परवाणू
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की परवाणू इकाई ने पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ न मिलने, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी तथा सेवानिवृत्ति लाभों की अनदेखी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में सरकार के हिम कार्ड का पूर्ण बहिष्कार करने और इसे किसी भी सूरत में न बनवाने का बड़ा फैसला लिया है। एचआरटीसी कार्यशाला परवाणू स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता योग राज ने की। इकाई प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद डीए का पूर्ण भुगतान अटका हुआ है और कुछ ही मामलों में नाममात्र आंशिक भुगतान किया गया है। इसके अलावा पेंशनरों के चिकित्सा बिल लंबे समय से धूल फांक रहे हैं। वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित चालक-परिचालक देव राज शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 की अधिसूचना और उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत बिना पदोन्नति 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले संवाहकों को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां दी जानी थीं, जो आज तक नहीं मिलीं। वहीं, वर्ष 2007 से अप्रैल 2014 के बीच सेवानिवृत्त हुए चालक भी प्रबंधन की लापरवाही के चलते 20 वर्ष की सेवा पर मिलने वाली अतिरिक्त वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित रह गए। जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय देय शीघ्र जारी किए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App