समूर कलां के खेल मैदान में आएगा निखार

By: Oct 27th, 2026 12:01 am

क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने दिलवाया आश्वासन

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने समूर कलां पंचायत में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित अन्य खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और क्षेत्र के युवाओं को बधाई देते हुए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने समूर कलां के खेल मैदान को बेहतर सुविधाओं से युक्त स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पंचायत में लिंक सडक़ निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत खिलाडिय़ों को उचित मंच, बेहतर खेल सुविधाएं और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध करवाने की है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक विवेक शर्मा ने खिलाडय़िों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और समाज का भविष्य है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करती हैं और युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं मार्गदर्शन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App