दिवाली को लेकर ऊना अग्निशमन विभाग अलर्ट

By: Oct 27th, 2026 12:02 am

12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे कर्मचारी; छुट्टियां रद्द, बरती जा रही सावधानी

स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
दीवाली के त्योहार के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ऊना ने आग की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। होमगार्ड्स कमांडेंट ऊना हितेश लखनपाल ने पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। त्योहार के दौरान 24 घंटे सतर्कता बनाए रखने के लिए जल्द ही कर्मचारियों की 12-12 घंटे की विशेष शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी।उच्च अधिकारियों से औपचारिक निर्देश आने अभी बाकी हैं।

दीवाली के त्योहार को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
हितेश लखनपाल,होमगार्ड्स कमांडेंट
सरकारी निर्देशों के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई जाएगी। वाहनों, उपकरणों और हाईड्रेंट की जांच का काम पूरा कर लिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सुरेश कुमार, प्रभारी, अग्निशमन केंद्र ऊना

उप-केंद्रों में गाडिय़ां और स्टाफ की स्थिति

आपात स्थिति में जिले भर में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए उप-केंद्रों को भी पूरी तरह तैयार रखा गया है। अम्ब (फायर चौकी) 2 अग्निशमन वाहन, टाहलीवाल (उप-केंद्र) 2 अग्निशमन वाहन, बंगाना (उप-केंद्र) 4 अग्निशमन वाहन हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App