पंजाब विधानसभा में आप-कांग्रेस में घमासान, नशा तस्करी और कानून व्यवस्था पर CM मान का मांगा इस्तीफ़ा
नशा तस्करी और कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का मांगा इस्तीाफा, दोनों में पार्टियों ने की जोरदार नारेबाजी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के दूसरे दिन शुक्रवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और आप के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया। इस दौरान विधानसभा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल ङ्क्षसह खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पारित कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। वह ङ्क्षनदा पत्र लेकर सदन के बीचोंबीच पहुंच गए। इसके जवाब में वित्त मंत्री हरपाल ङ्क्षसह चीमा के नेतृत््व में सत्तापक्ष के विधायकों ने भी नारेबाजी की।
श्री चीमा ने नशा मामले में कथित संलिप्तता को लेकर श्री खैरा पर निशाना साधा। विधानसभा के बाहर भी विपक्ष के नेता प्रताप ङ्क्षसह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट ङ्क्षसह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने काले वस्त्र पहनकर प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री हरपाल ङ्क्षसह चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल ङ्क्षसह खैरा के खिलाफ कथित तौर पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री खैरा की टिप्पणियां गरीबों और दलितों के खिलाफ थीं। श्री चीमा ने श्री खैरा को विधानसभा सत्र की शेष बैठकों से निलंबित करने और कांग्रेस की ङ्क्षनदा के लिए प्रस्ताव पारित करने की मांग भी की। कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति में सदन ने विशेषाधिकार प्रस्ताव पारित कर दिया। खैरा ने इसे बदले की राजनीति बताया है।
डेराबस्सी के 100 गांवों को नहरी पानी मांगा
डेराबस्सी। पंजाब विधानसभा में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी, लालड़ू, हंडेसरा सहित आसपास के करीब 100 गांवों में नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नहरी पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भर रहना पड़ता है। विधायक के सवाल का जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर जिलों में नहरी पानी की आपूर्ति के लिए परियोजना तैयार की गई है। सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर नहर के अलाइनमेंट में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
निजी अस्पतालों में मरीजों के मुफ्त इलाज का मुद्दा उठाया
मोहाली। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के प्रश्नकाल के दौरान मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली में रिजर्व रेट पर आबंटित निजी अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के मुफ्त इलाज का मुद्दा उठाया। विधायक कुलवंत सिंह के सवाल का जवाब देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि विधायक द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
