प्रदेश के महाविद्यालयों में दृष्टिबाधित कर्मियों को बायोमीट्रिक से राहत, मैनुअल लगेगी हाजिरी

By: Oct 18th, 2026 12:01 am

निदेशालय ने महाविद्यालय प्रधानाचार्यों को जारी किए निर्देश

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत दृष्टिबाधित कर्मचारियों को बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऐसे कर्मचारियों को मैन्युअल यानी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने की अनुमति देने के निर्देश जारी किए हैं। सक्षम प्राधिकारी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था तय होने तक यह छूट जारी रहेगी।

निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्णय दृष्टिबाधित कर्मचारियों की ओर से बायोमीट्रिक हाजिरी में छूट देने की मांग के बाद लिया गया है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि दृष्टिबाधित कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मैन्युअल व्यवस्था अपनाई जाए। जब तक सक्षम प्राधिकारी कोई वैकल्पिक व्यवस्था तय नहीं करता, तब तक कर्मचारियों को इसी माध्यम से हाजिरी लगाने की सुविधा दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App