मां रेणुकाजी अकादमी के 52 खिलाड़ी छाए
35 युवतियों और 17 युवकों ने पास की पुलिस शारीरिक परीक्षा
कार्यालय संवाददाता-नाहन
मां रेणुकाजी स्र्पोटस एकेडमी नाहन से हिमाचल प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में बेहतरीन प्रशिक्षण के दम पर 52 खिलाडियों ने शारीरिक योग्यता का की परीक्षा क्वालीफाई की है। शानदार सफलता पर अकादमी में उत्साह का माहौल हैं। वहीं अभ्यर्थीयों ने अब पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों ने बताया कि हम ग्रामीण प्रतिभाओं को पुलिस के शारीरिक परीक्षा के दौर के लिए मां रेणुकाजी अकादमी नाहन से संचालक एवं कोच बलिन्द्र सिंह के नेतृत्व में मेहनत, अनुशासन के गुण मिले। वहीं लगातार मैदान पर भर्ती पूर्व शारीरिक प्रशिक्षण ने पुलिस भर्ती के दौरान यही तकनीक काम आई।
उधर संचालक एंव कोच बलिन्द्र सिंह ने बताया कि,मां रेणुकाजी अकादमी खेल खेलो-नशा छोडा़े- युवा शक्ति, देश की शक्ति की थीम पर प्रतिभाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढने का सकारात्मक मंच प्रदान कर रही है। उन्होने बताया कि अकादमी से जुड़ी 35 महिला और 17 पुरूष खिलाडियों ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की जिला सिरमौर में आयोजित चौगान मैदान में भर्ती में फिजीकल परीक्षा को का प्रथम चरण क्वालिफाई किया है। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर के शिलाई, रेणुकाजी, पांवटा साहिब इत्यादि क्षेत्रों से युवाओं ने शारीरिक परीक्षा को पार किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
