बिलासपुर में राज्यपाल ने नवाजीं विभूतियां

By: Nov 6th, 2026 1:17 am

उत्कृष्ट योगदान के लिए 45 विभूतियों को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
समाज और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाली विभूतियों को जिला बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-26 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया वहीं कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहें। लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने मुख्य अतिथि राज्यपाल कविंदर गुप्ता एवं विशेष अतिथि राजेश धर्मानी को हिमाचली टोपी हिमाचली शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना, आईएएस डॉ राजीव कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त जिला ऊना इशांत जैसवाल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग उपनिदेशक विनय धीमान, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान कि निदेशक अविनाश नेगी, एसडीएम बद्दी संजीव धीमान, एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल डीएसपी डॉक्टर वसुधा सूद डीएसपी राजकुमार, डीएफओ प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त स्टेट टैक्स एंड एक्साइज पूनम ठाकुर, असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर बद्दी गरिमा शर्मा, मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी ऊना प्रदीप कुमार, सहायक जिला पर्यटन अधिकारी रितेश पटियालए नेवी कमांडर माधवी पटरी सुब्रह्मण्यम ए प्रमुख साहित्यकार शीला सिंहए सामाजिक क्षेत्र में अनिल कुमार एडॉक्टर नोबल शर्मा मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App