साफ-सुथरे परिसर से स्वस्थ समाज का संदेश

By: Nov 6th, 2026 12:27 am

कुलपति और रजिस्ट्रार के मार्गदर्शन में छात्रों-फैकल्टी सदस्यों ने परिसर में चलाया सफाई अभियान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
महार्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, कुमारहट्टी-सोलन के एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रवि चंद्र शर्मा और रजिस्ट्रार अजय सिंगल ने मार्गदर्शन दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. मनप्रीत सिंह नंदा, उप-प्राचार्य डा. जेएस संधू, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा.अमिताभ पुरी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. किरण कुमार सिंघल और नैक समन्वयक डॉ. जय गोपाल वोहरा ने भी शुभकामनाएं दीं। अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर संजीव उप्पल रहे। इसमें फैकल्टी सदस्यों और मेडिकल व एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने समूह बनाकर इंटर्न हॉस्टल, पार्किंग स्थल और नेस्कैफे कियोस्क के आसपास सफाई की। इस दौरान कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता नियमों के पालन का संकल्प भी लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App