पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल, जमानत पर छूटे हत्यारोपी के हाथ काटे, गोलियां बरसाईं

By: Nov 25th, 2026 10:11 pm

एजेंसियां— पुणे

महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक बेहद खौफनाक घटना हुई है। शिवाजीनगर जिला न्यायालय के बाहर हत्या के एक आरोपी पर छह से सात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके हाथ काट दिए और उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला कोर्ट के गेट नंबर 4 के ठीक बाहर हुआ।

बताया जा रहा है कि हमले का शिकार मंदार मारुति किवाले नाम का व्यक्ति था। वह 2025 में हुई शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। शनिवार को उसे जमानत मिल गई थी और वह जेल से बाहर आया था। बुधवार को वह कोर्ट में सुनवाई के लिए आया था, लेकिन सुनवाई पूरी होने से पहले ही बाहर हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App