यूरोप में बम की धमकियों से हड़कंप; कई यात्री विमान डायवर्ट, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी

By: Nov 6th, 2026 12:03 am

एजेंसियां — रोम

यूरोप में गुरुवार को बम की धमकियों से हडक़ंप मच गया। कई यात्री विमानों को अपना रास्ता बदलना पड़ा या एहतियातन दूसरी जगह उतारना पड़ा। अलग-अलग देशों के एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच शुरू की गई। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार इस तरह की धमकियों ने यूरोप की हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक इन धमकियों के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। यूरोप में गुरुवार को 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं।

आयरलैंड की एयरलाइन एर लिंगस की फ्लाइट ईआई402 डबलिन से रोम जा रही थी। सुरक्षा अलर्ट के बाद इसे फ्रांस के एव्रेक्स एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, हेलसिंकी से रोम जा रही फिनएयर की फ्लाइट को इटली की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया। बेल्जियम में पोलैंड की एयरलाइन एलओटी का विमान सुरक्षा अलर्ट के बाद ब्रसेल्स के जावेंटम एयरपोर्ट पर उतरा। बुल्गारिया में भी बम की धमकियों के बाद तीन विमानों को एमजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। चेक गणराज्य की राजधानी प्राग जा रही चार फ्लाइट्स को भी धमकियां मिलीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App