बस और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर, हमीरपुर के अणु में पेश आया हादसा
सुरेंद्र ठाकुर—हमीरपुर
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले अणु क्षेत्र में एक एंबुलेंस की निजी बस से जोरदार टकरा हो गई। हादसा शुक्रवार शाम के समय पेश आया है। बताया जा रहा है कि बस हमीरपुर से सुजानपुर की तरफ जा रही थी तो वहीं एंबुलेंस सुजानपुर से हमीरपुर की तरफ आ रही थी। अणु क्षेत्र के नजदीक एंबुलेंस की बस के साथ जोरदार टकरा हो गई।
हादसे में दोनों ही वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। गनीमत रही की एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। फिलहाल दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सडक़ मार्ग पर काफी लंबा जाम लग रहा, इस वजह से बस में सफर कर रही सवारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सूचना है कि काफी समय के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

