दीयों की रोशनी से जगमगाया डीएवी ऊना

By: Nov 6th, 2026 12:53 am

झूलों, गेम जोन, लजीज व्यंजनों और रंगारंग कार्यक्रमों से सजा मेला
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में प्रधानाचार्य आरएल पाठक के नेतृत्व में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंधन समिति के उप प्रधान बलविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर करमिंदर कौर, सीमा पाठक, शौर्य पाठक, देवेंद्र चंदेल और स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य आशुतोष लखनपाल और महेंद्र सैनी विशेश रुप से उपस्थित रहे। बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले, गेम जोन, लकी ड्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रखी गईं। इस दीवाली मेले में मिट्टी के दीए, विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भारतीय व्यंजन, चाट- पकौड़े, मिठाइयां और स्नैक्स के स्टॉल लगाए गए थे।

आनंद उठाया
बच्चों ने इस कार्यक्रम का पूर्ण रूप से आनंद उठाया। कार्यक्रम में हुईं अंतर सदन प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गीत और स्थिर नृत्य करवाया गया।

दर्शकों का जीता दिल
कक्षा सातवीं की छात्रा प्रतिका कौशल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कक्षा नौवीं के छात्र गोविंद दमन ने सतिंदर सरताज जी के गानों पर अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया और वाहवाही लूटी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App