PG डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा करवाने की तिथि बढ़ी
Nov 6th, 2026 12:01 am
शिमला। एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि चार नवंबर से बढ़ाकर अब 13 नवंबर कर दी गई है।
नौकरीपेशा विद्यार्थियों के लिए एनओसी और अध्ययन अवकाश प्रमाणपत्र जरूरी है। सरकारी, अद्र्धसरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान के सक्षम अधिकारी की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और एक वर्ष के अध्ययन अवकाश का प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
