अंब में पटाखे बेचने के लिए जगह निर्धारित

By: Nov 6th, 2026 12:55 am

रामलीला ग्राउंड, गगरेट में रेन बसेरा में ही बेचने की इजाजत
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
दीवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए फायर ब्रिगेड पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। अंब फायर चौकी के अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। वे स्थानीय दुकानदारों को पटाखों की बिक्री और भंडारण से जुड़े प्रशासनिक आदेशों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दुकानदारों को साफ हिदायत दी जा रही है कि वे बिना अनुमति के न बेचें। प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए स्थान पहले से ही चिन्हित कर दिए गए हैं। रामलीला ग्राउंड, गगरेट में डिफेंड लैंड मैदान, दौलतपुर चौक में रेन बसेरा और बस स्टैंड के पीछे खाली स्थान, मुबारिकपुर में रामलीला ग्राउंड तथा चिंतपूर्णी में तहसील ऑफिस भरवाईं के पास खाली स्थान को चिन्हित किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App