महादेव पब्लिक स्कूल में दीपावली की धूम

By: Nov 6th, 2026 12:52 am

छात्रों ने दीया सजावट, कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और चित्रकला में दिखाई प्रतिभा
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
महादेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर चौक में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय में विद्यार्थियों के आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने कविता पाठ, राइम्स और दीया ड्राइंग गतिविधियों में भाग लिया। चौथी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और दीया सजावट प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता दिखाई। वहीं, आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगोली निर्माण, दीया सजावट और चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं से दीपिका, कनिका, पिया, मानवी, तमन्ना, सलोनी और रिद्धिमा; कक्षा ग्यारहवीं से वंशिका, वंशिका राणा, खुशबू, राधिका, प्राची, नंदिनी और शगुन; कक्षा बारहवीं से सिमरन, वंशिका, कनिका, धरा, दिव्या और आंचल ने भाग लिया।इसी प्रकार कक्षा नौवीं से अवनी, अन्वी, तन्वी, कनिका, लवलीन, मन्नत और अर्शिया; कक्षा आठवीं से महरुनिसा, गुंजन, शिक्षा, मान्यता, महिमा और तानिया ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने की। विद्यालय के प्रबंधक अनमोल शर्मा एवं स्वास्तिक शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, सद्भाव और नई ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। वहीं शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App