इस दिन होगा एंट्रेस एग्जाम, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी

By: Nov 18th, 2026 10:05 pm

एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश परीक्षा को एक्टिव किया लिंक

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (आरआईएमसीईई) 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं। एनटीए ने इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया है. कैंडिडेट्स को स्लिप डाउनलोड करने के लिए किन डिटेल्स की जरूरत होगी और एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसकी पूरी जानकारी दी है। एनटीए ने 17 नवंबर को आरआईएमसीईई 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने का नोटिस जारी किया था।

इसके बाद कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की मंजूरी के बाद एनटीए आयोजित कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App