हमीरपुर को मिला शिक्षा का नया तोहफा
मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का रखा मान, वार्षिक उत्सव में सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावियों को नवाजा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर का वार्षिक उत्सव वीरवार को मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं और प्रदेश के कई स्कूलों को सीबीएसई का दर्जा दिया जा रहा है। हमीरपुर शहर में भी उन्होंने पुराने ब्वायज स्कूल को को एजूकेशनल का दर्जा देकर इसे सीबीएसई के अधीन किया है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि पुराने गल्र्स स्कूल को प्रदेश के पहले डेडिकेटड साइंस कॉलेज को सौंपने का प्रस्ताव था, लेकिन आम परिवारों के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शहर के व्यापारियों तथा आम नागरिकों की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया और उन्होंने सभी की भावनाओं को अधिमान देते हुए पुराने गल्र्स स्कूल की जगह एचपी बोर्ड की आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को तुरंत मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, कांग्रेस नेता राजेश आनंद, शहनशाह, मनोज शर्मा, आरसी डोगरा, ज्योति खन्ना, पुरुषोत्तम कालिया, टोनी ठाकुर, एसएमसी के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
