चुनाव हारते ही भारत पर टूट पड़ी ट्रंप सरकार, 9 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
ट्रंप सरकार का चंडीगढ़ के दपंति संग चार पर शिकंजा
ईरान के तेल कारोबार में मदद का आरोप
एजेंसियां — वाशिंगटन
मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बीच अमरीकी राष्ट्रपति टं्रप ने भारत पर फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमरीका ने एक भारतीय कारोबारी, उसकी पत्नी संग चार भारतीयों और उनसे जड़ीं नौ कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन पर ईरान के तेल कारोबार पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के आरोप हैं।
अमरीकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क समुद्री धोखाधड़ी के जरिए ईरान को प्रतिबंधित तेल का कारोबार जारी रखने में मदद कर रहा था। अमरीकी वित्त मंत्रालय ने चंडीगढ़ के कारोबारी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद को इस नेटवर्क का कथित संचालक बताया है। प्रतिबंधों की सूची में दंपति के अलावा अश्वनी कुमार धीमान और इशविंदर सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा भारत में पंजीकृत आठ और सिंगापुर में पंजीकृत एक कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन लोगों पर ईरान के गुप्त तेल जहाजों को दूसरे देशों के झंडे और फर्जी कागजात दिलाने का आरोप है। सुनील और उनकी पत्नी चंडीगढ़ से इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
