नयागांव में मौत बनकर लटक रहीं बिजली की तारें, सिंघा देवी कॉलोनी में बच्चों-राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा
निजी संवाददाता- न्यू चंडीगढ़
सिंघा देवी कलोनी नयागांव की महिला प्रधान चंपा देवी व अन्नू, सुमित्रा देवी, रीटा देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी तथा बबली सहित अन्य सदस्यों और पूर्व पार्षद हरमेश नटू, जंगशेर जग्गा, गणेष बथ्र्डवाल ने बिजली बोर्ड से अपील की है कि सिंघा देवी कलोनी की गली नंबर-12ए पहाड़ वाली साइड तथा गली नंबर-12 से आगे वाली गली में भी बिजली के कई खंभे टूटे एवं झुके हुए हैं और बिजली की तारें नीचे लटक रही हैं। इन गलियों में भी कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस रास्ते में छोटे बच्चे भी आते-जाते हैं और खेलते रहते हैं। इसके अलावा कूड़ा उठाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।
ऐसे में किसी के भी इन लटकती हुई बिजली की तारों के संपर्क में आने से करंट लग सकता है और किसी की जान भी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, थोड़ी दूरी पर लगा एक लकड़ी का बिजली का खंभा भी दीमक लगने के कारण पूरी तरह कमजोर हो चुका है। प्रधान चंपा देवी ने बताया कि उन्होने इस समस्या के संबंध में विभाग व प्रशासन को कई बार सूचित किया है। जेई और एसडीओ को भी इसकी वीडियो बनाकर भेजी जा चुकी है। हमने कई बार निवेदन किया कि इन खंभों की स्थिति पर ध्यान दिया जाए और इन्हें जल्द से जल्द बदलवाया जाए लेकिन खेद की बात है कि आज तक न तो कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने आया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
